हिमाचल प्रदेश

चीन की बढ़ती दमनकारी नीतियां अंतरराष्ट्रीय महागठबंधन रोकेगा

Gulabi Jagat
10 Jun 2023 10:30 AM GMT
चीन की बढ़ती दमनकारी नीतियां अंतरराष्ट्रीय महागठबंधन रोकेगा
x
मकलोडगंज: चीन की बढ़ती दमनकारी नीतियों को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय महागठबंधन बनाने की मकलोडगंज में आधा दर्जन चीन प्रताडि़त देशों की सहमति बनी। हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला के मकलोडगंज में चल रही निर्वासित तिब्बत सरकार के तीन दिवसीय कान्फ्रेंस में पहले ही दिन गहन चिंतन निकलकर सामने आए हैं। इसमें चीन से प्रताडि़त लोग, ताइवान, हांगकांग, ईनर मंगोलिया व उईघुर के प्रतिनिधि तीन दिनों तक मंथन कर रहे हैं। इसमें चीन और बदलती वैश्विक व्यवस्था पर मकलोडगंज में संयुक्त चर्चा की जा रही है, जो आगामी समय में चीन के दमन को रोकने में कारगर साबित होगी। गौर हो कि चीन अपनी दमन नीतियों व सम्राज्यवाद के चलते अपने पड़ोसी देशों सहित विश्वभर में अपना आधिपत्य बढ़ाने के लिए लगातार कई हथकंडे अपना रहा है। इससे अब प्रताडि़त देश अंतरराष्ट्रीय मंच में एक होकर चीन की दमन नीतियों को लेकर आवाज बुलंद करने के लिए एक मंच पर एकत्रित होने लगे हैं। चीन के खिलाफ 50 शोधार्थी और विशेषज्ञ मकलोडगंज में एकत्रित हुए। आयोजित सत्र में, चीन की दमनकारी नीतियों और कार्यक्रमों से निपटने वाले राष्ट्रों और जातीय समूहों के प्रतिनिधियों के साथ सिक्योंग पेंपा त्सेरिंग ने चीन की आंतरिक राजनीतिक गतिशीलता के साथ-साथ उसकी उभरती विदेश नीति पर बात की। एचडीएम
सभी प्रयासो-संसाधनों को एक साथ रखने की आवश्यकता
निर्वासन में तिब्बती प्रशासन के प्रमुख ने कहा, हमें चीन में विकासशील स्थिति और वैश्विक शासन के प्रति इसके दृष्टिकोण के आवधिक मूल्यांकन में संयुक्त रूप से सभी प्रयासों और संसाधनों को एक साथ रखने की आवश्यकता है और इस प्रयास में सीटीए के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने चीन द्वारा उत्पन्न खतरों का मुकाबला करने के लिए एक व्यावहारिक कार्य योजना को लागू करने के बारे में सम्मेलन में उम्मद व्यक्त किया।
Next Story