हिमाचल प्रदेश

विभाजन की विभीषिका भावी पीढिय़ों को याद रखनी चाहिए

Admin Delhi 1
15 Aug 2023 8:30 AM GMT
विभाजन की विभीषिका भावी पीढिय़ों को याद रखनी चाहिए
x
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत

धर्मशाला: भारत पाकिस्तान विभाजन स्मृति दिवस के रूप में सोमवार को धर्मशाला में जिला भाजपा ने विभाजन विभीषिका कार्यक्रम आयोजन किया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान विभाजन के समय विस्थापित होकर जिला कांगड़ा में बसे लोगों एवं परिवारों के सदस्यों को सम्मानित किया गया। वहीं विस्थापित लोगों ने उस समय से लेकर अब तक अपनी स्थिति एवं अनुभवों को सांझा किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि विभाजन दुखदायी था। लेकिन उसे समरण करना भी आवश्यक है। उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा कि उस समय सरदार वल्लाभाई पटेल को देश की 562 रियासतों के विलय का काम दिया गया और उन्होंने वाखूबी किया। लेकिन ज्वाहर लाल नेहरू ने मात्र कश्मीर को मिलाने का जिम्मा लिया था जो अब प्रधानमंत्री मोदी ने पूरा किया है। उन्होंने कहा कि यह सारा काम पीड़ादायक था। भारत पाकिस्तान का विभाजन सबसे बड़ा विभाजन था।

उस समय अनगिनत लोग बेघर हुए थे। इसके अलावा लाखों लोगों की जानें भी गईं थी। सिर्फ हमें ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों को भी विभाजन विभीषिका को याद रखना चाहिए। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा विस्थापन का दंश झेल चुके परिवारों को प्रति सहानुभूति रखती है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पवन काजल, पूर्व मंत्री सरवीण चौधरी, प्रदेश सचिव विशाल चौहान, जिलाध्यक्ष कांगड़ा सचिन शर्मा, पूर्व विधायक विशाल नैहरिया, माहापौर ओंकार नेहरिया, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राकेश शर्मा, प्रदेश भाजपा मीडिया सह-प्रभारी संजय शर्मा, विश्व चक्षु, भाजपा नेता राकेश चौधरी, सहित जिला भर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Story