हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा में ग्रामीणों तक पहुंची सरकार, कृषि मंत्री ने सुलझाईं समस्याएं

Admindelhi1
24 Oct 2026 10:29 AM IST
कांगड़ा में ग्रामीणों तक पहुंची सरकार, कृषि मंत्री ने सुलझाईं समस्याएं
x
कांगड़ा के ग्रामीणों को मिला समाधान, फतेहपुर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

धर्मशाला: कांगड़ा जिला के फतेहपुर में शुक्रवार को कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार की अध्यक्षता में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर फतेहपुर के विधायक भवानी सिंह पठानिया विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त सभी जनसमस्याएं का मौके पर ही निपटारा सुनिश्चित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए उनका नियमानुसार समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय से विकास कार्यों को गति मिलती है तथा आम जनता का प्रशासन पर विश्वास मजबूत होता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपनी समस्याओं और विकास संबंधी सुझावों को ऐसे मंचों के माध्यम से प्रशासन के समक्ष रखें, ताकि उनके समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

जनहित के मामलों का त्वरित निदान सरकार की प्राथमिकता : भवानी सिंह पठानिया

इस अवसर पर फतेहपुर के विधायक भवानी सिंह पठानिया ने कहा कि ‘सरकार गांव के द्वार’ जैसे कार्यक्रम सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखने का अवसर मिलता है तथा उनके समाधान की प्रक्रिया में तेजी आती है।

Next Story