- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- बाहरी राज्यों के...
हिमाचल प्रदेश
बाहरी राज्यों के प्लांटेशन मॉडल जांच रही सरकार, प्रदेश में ही तैयार होंगे हाई क्वालिटी के पौध
Gulabi Jagat
14 May 2023 11:06 AM GMT

x
शिमला
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि प्रदेश सरकार हिमाचल में ही उच्च गुणवत्ता वाले पौधे तैयार करेगी। न सिर्फ उच्च गुणवत्ता बल्कि उच्च उत्पादकता वाले पौधे भी तैयार किए जाएंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार बाहरी राज्यों के प्लांटेशन मॉडल को स्टडी कर रही है। मॉडर्न टेक्नोलॉजी के साथ सरवाइवल रेट को बढ़ाया जाएगा। प्रदेश की कृषि-जलवायु विविधता बागबानी क्षेत्र के विस्तार और सेब, नींबू प्रजाति के फलों, आम, खुमानी और नाशपाती जैसे फलों की पैदावार के लिए वरदान है। राज्य सरकार किसानों की आय में वृद्धि और बागबानी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस महत्त्वपूर्ण क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। हिमाचल प्रदेश में हर वर्ष फलों के पौधे रोपे जाते हैं। राज्य सरकार रोपित किए गए पौधों को विभिन्न प्रकार के रोगों से बचाने के प्रति संवेदनशील है। इस समस्या से निपटने और बागबानी क्षेत्र में सुधार के लिए प्रदेश सरकार नई तकनीकों को अपनाने पर विशेष बल दे रही है। इसके लिए कई फल उत्पादक राज्यों के पौधरोपण मॉडल का अध्ययन किया जा रहा है और किसानों को नवीनतम तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य के लिए बागबानी मंत्री जगत सिंह नेगी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एशियाई विकास बैंक द्वारा वित्तपोषित एचपी शिव परियोजना के तहत ऑस्ट्रेलिया में पौध स्वास्थ्य प्रबंधन के क्षेत्र में अपनाई जा रही स्क्रीनिंग, टैस्टिंग, साफ-सफाई व रखरखाव इत्यादि की आधुनिक तकनीक का अवलोकन एवं अध्ययन किया। दल ने एलिजाबेथ कृषि संस्थान और स्ट्रॉबेरी इंडस्ट्री सर्टिफिकेशन अथॉरिटी का भी दौरा किया।
जल्द दिखेंगे परिणाम
मुख्यमंत्री ने कहा कि बागबानी क्षेत्र में सुधार के लिए आस्ट्रेलिया से तकनीकी ज्ञान प्राप्त कर प्रदेश में इसे प्रयोग में लाने की दिशा में यह प्रदेश सरकार की महत्त्वपूर्ण नवोन्मेषी पहल है। इससे प्रदेश में उच्च गुणवत्ता वाले संतरे के पौधे तैयार करने में सहायता मिलेगी और बागबान लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दौरा राज्य सरकार द्वारा बागबानी क्षेत्र में विस्तार तथा बागबानों के कल्याण और उत्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाता हैं। सरकार के प्रयासों के सुखद परिणाम शीघ्र ही दिखेंंगे।
Tagsआज का हिंदी समाचारआज का समाचारआज की बड़ी खबरआज की ताजा खबरhindi newsjanta se rishta hindi newsjanta se rishta newsjanta se rishtaहिंदी समाचारजनता से रिश्ता हिंदी समाचारजनता से रिश्ता समाचारजनता से रिश्तानवीनतम समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंगन्यूजताज़ा खबरआज की ताज़ा खबरआज की महत्वपूर्ण खबरआज की बड़ी खबरे

Gulabi Jagat
Next Story