- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- नशे के खिलाफ लड़ाई...

x
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को चंबा जिले के तिस्सा स्थित 'पीएम श्री गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल' से 'एंटी-चिट्टा' (नशा विरोधी) वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने नशीले पदार्थों के सेवन के खिलाफ जन जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित इस वॉकथॉन में हिस्सा ले रहे छात्रों से बातचीत की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ड्रग माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है, क्योंकि हिमाचल में नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा, "सरकार नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों की संपत्ति भी जब्त कर रही है। नशों के खिलाफ यह लड़ाई केवल सरकार की ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की सामूहिक जिम्मेदारी है। युवाओं और आम जनता को 'चिट्टा' (सिंथेटिक ड्रग) और अन्य नशीले पदार्थों के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए पूरे राज्य में नशा विरोधी रैलियां और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।"
सुक्खू ने लोगों से अपील की कि वे आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करके पुलिस को नशीले पदार्थों के तस्करों के बारे में जानकारी दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। इसके साथ ही, उन्होंने बैरागढ़ स्कूल में एक प्रयोगशाला और अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की।
Next Story





