हिमाचल प्रदेश

अनुबंध सेवाकाल पूरा कर चुके कर्मचारियों ने सी.एम. से की मुलाकात

Shantanu Roy
25 April 2023 9:23 AM GMT
अनुबंध सेवाकाल पूरा कर चुके कर्मचारियों ने सी.एम. से की मुलाकात
x
शिमला। हिमाचल में 2 साल का अनुबंध सेवाकाल पूरा कर चुके कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि निर्धारित 2 साल का सेवाकाल पूरा कर चुके कर्मचारियों को नियमित किए जाने संबंधी अधिसूचना जल्द से जल्द जारी की जाए। अनुबंधकर्मचारी बताते हैं कि हर वर्ष निर्धारित 2 साल का सेवाकाल पूरा होने पर 30 सितम्बर और 31 मार्च तक अनुबंध कर्मचारियों को रैगुलर करने की अधिसूचना जारी होती थी। इससे समय पर अनुबंध कर्मचारियों को नियमितीकरण का लाभ मिल जाता है जबकि इस बार अभी तक अधिसूचना जारी नहीं हुई।
इससे प्रदेश भर के विभिन्न विभागों हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग, सचिवालय, इंडस्ट्रीज, हायर एजुकेशन, ऑडिट आदि मेंकार्यरत करीब 500 से 600 अनुबंध कर्मचारी पिछले 24 दिनों से नियमितीकरण की अधिसूचना का इंतजार कर रहे हैं। अनुबंध कर्मचारियों ने आग्रह किया है कि जल्द से जल्द रैगुलर संबंधी अधिसूचना बिना किसी बदलाव के 1 अप्रैल 2023 की तिथि से लागू की जाए। प्रतिनिधिमंडल में करु ण नागर, सुनील धरवाल, विकास ठाकुर, सुमित भारती, शुभम भारद्वाज, विनोद सिंगला, धर्मेंद्र कुमार, ज्योति शर्मा, हीना, ज्योति, प्रोमिला, गोपी, गुंजन, आरती और पुष्पक सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे। निर्धारित अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सचिवालय में मंत्री डा. कर्नल धनीराम शांडिल, जगत सिंह नेगी और हर्षवर्धन चौहान से भी मुलाकात की। इस दौरान नियमितीकरण संबंधी एक मांग पत्र भी सौंपा गया। इस दौरान सभी मंत्रियों ने प्रतिनिधिमंडल को उचित आश्वासन दिया।
Next Story