हिमाचल प्रदेश

शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट का होगा आधुनिकीकरण, विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा

Admindelhi1
2 Oct 2026 10:36 AM IST
शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट का होगा आधुनिकीकरण, विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा
x
हिमाचल बोर्ड की वेबसाइट में जुड़ेंगी नई तकनीकी सुविधाएं

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। डिजिटल युग की जरूरतों को देखते हुए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट को पूरी तरह से अपग्रेड कर रहा है। इसे पहले से अधिक प्रभावी, सुगम और यूजर-फ्रेंडली बनाया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों से लेकर स्कूल प्रबंधन तक सभी को ऑनलाइन सेवाएं बेहद आसानी और सुचारु रूप से मिल सकें। वेबसाइट के अपडेशन का यह काम बेहद योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है।

बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि आम उपयोगकर्ताओं और विद्यार्थियों को वेबसाइट इस्तेमाल करने में कोई असुविधा न हो, इसके लिए वेबसाइट के रखरखाव और तकनीकी सुधार के अधिकतर काम कार्यालयीन समय के बाद (ऑफ-आवर्स) में किए जा रहे हैं। इस रणनीति से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि दिन के समय बोर्ड की नियमित सेवाएं बिना किसी रुकावट के चलती रहें

बैकएंड पर चल रहे इस अपडेशन के दौरान यदि किसी विद्यार्थी, अध्यापक, अभिभावक या विद्यालय को वेबसाइट पर कोई तकनीकी समस्या आती है या पेज खुलने में रुकावट महसूस होती है, तो उन्हें घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। डॉ. शर्मा ने स्पष्ट किया कि ऐसी किसी भी स्थिति से निपटने और त्वरित समाधान के लिए बोर्ड ने उचित व्यवस्था कर ली है।

Next Story