हिमाचल प्रदेश

सीपीएम ने नाहन में चलाया जनसंपर्क अभियान, दिल्ली पहुंचने का आग्रह

Admindelhi1
30 Oct 2026 12:12 PM IST
सीपीएम ने नाहन में चलाया जनसंपर्क अभियान, दिल्ली पहुंचने का आग्रह
x
एक नवंबर के कार्यक्रम के लिए सीपीएम ने तेज किया प्रचार

नाहन: देश में लोकतंत्र, संविधान और वोट के अधिकार को बचाने के लिए सीपीआईएम द्वारा नाहन शहर में पर्चा वितरण और प्रचार अभियान चलाया गया। पार्टी ने आह्वान किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले विशाल प्रदर्शन में जहां लाखों की संख्या में प्रदर्शनकारी जुटेंगे, वहीं जिला सिरमौर से सीपीआईएम के सैंकड़ों कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

इस मौके पर पार्टी के जिला सचिव राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि देश में लोकतंत्र को समाप्त करने की साजिश केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लंबे समय से रची जा रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा इसलिए दिया गया था कि दो तिहाई बहुमत हासिल कर देश के संविधान की मूल भावना और बेसिक ढांचे को बदला जा सके। लेकिन देश की जनता इस इरादे को भांप चुकी थी, जिसका नतीजा भाजपा गठबंधन को 240 सीटों पर रुकना पड़ा।

उन्होंने कहा कि अब सवाल सामने आया कि इस तरह तो जनता गद्दी से उतार देगी, इसलिए गद्दी पर बने रहने के लिए देश में जनवादी, धर्मनिरपेक्ष व बुद्धिजीवियों को वोटर लिस्ट से बाहर क्यों न किया जाए, इसके लिए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन लेकर आए और देश में 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं को वोट के अधिकार से बाहर कर दिया गया है।

Next Story