- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- नेरवा से पांवटा साहिब...
हिमाचल प्रदेश
नेरवा से पांवटा साहिब जा रही कार खाई में गिरी, एक की मौत
Admin4
30 Dec 2022 10:25 AM GMT

x
नेरवा। वीरवार को एनएच-707 पर फेडिज पुल से 2 किलोमीटर आगे गैंगहट नामक स्थान पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 2 अन्य घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार कार (एचआर 06 एयू-9396) नेरवा से पांवटा साहिब की तरफ जा रही थी, जिसमें 3 लोग सवार थे। फेडिज पुल से 2 किलोमीटर आगे जाकर गैंगहट के समीप कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। मृतक की पहचान सुनील कुमार (31) पुत्र दुल्ला राम गांव शिलान डाकघर सरांह तहसील चौपाल जिला शिमला के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल गुलाब सिंह पुत्र दुल्ला राम को नेरवा अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया गया है तथा एक अन्य घायल अजय पुत्र हरनाम सिंह निवासी सुजानपुर जिला हमीरपुर का नेरवा अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं प्रशासन की तरफ से तहसीलदार नेरवा जगपाल सिंह ने मृतक के परिजनों को 10000 तथा घायलों को 5-5 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की है। नेरवा अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। एसडीपीओ चौपाल राज कुमार वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।

Admin4
Next Story