हिमाचल प्रदेश

खाई में गिरी कार; वार्ड मेंबर सहित तीन लोग घायल, सभी मंडी रैफर

Gulabi Jagat
28 Dec 2022 11:53 AM GMT
खाई में गिरी कार; वार्ड मेंबर सहित तीन लोग घायल, सभी मंडी रैफर
x
सराज। सराज क्षेत्र के परौंण नामक स्थान पर बुधवार बुधवार एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से वार्ड मेंबर सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को साथ लगते प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक ने मंडी रैफर कर दिया है। स्थानीय पंचायत उपप्रधान दिनेश कुमार ने बताया कि कार में इसी पंचायत के वार्ड मेंबर गुमान सिंह भी सवार थे।
ये तीनों लोग बुधवार को वार्ड सदस्य के घर पाटन गांव से सुबह करीब पांच बजे मंडी जा रहे थे। इसी बीच परौण के समीप कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर नीचे लुढक़ गई। घायलों में वार्ड सदस्य गुमान सिंह के अलावा एक स्यांज तथा तीसरा व्यक्ति मंडी का बताया जा रहा है।
Next Story