- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- शादी का जोड़ा पहने...
हिमाचल प्रदेश
शादी का जोड़ा पहने पोलिंग बूथ पहुंची दुल्हन, सात फेरे लेने से पहले डाला वोट
Shantanu Roy
13 Nov 2022 9:14 AM GMT

x
बड़ी खबर
ऊना। विधानसभा चुनाव में शादी के फेरों से पहले शादी का जोड़ा पहने एक दुल्हन ने मतदान किया। जानकारी के मुताबिक जिले के गांव रैंसरी में आरजू पुत्री स्वगीय सुदर्शन सिंह की आज शादी थी। पंजाब से बारात आने वाली थी तो मतदान से पहले दुल्हन का जोड़ा पहने सज-धजकर वह मतदान केंद्र पर मतदान के लिए पहुंच गई। आरजू ने कहा कि शादी हो या अन्य आवश्यक कार्य, हमें अपने मत का अवश्य प्रयोग करना चाहिए।
Next Story