- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- कुल्हाड़ी से भाभी की...
हिमाचल प्रदेश
कुल्हाड़ी से भाभी की हत्या करने के आरोपी युवक का शव पेड़ से लटका मिला, जानिए पूरा मामला
Shiddhant Shriwas
14 Feb 2022 2:43 PM GMT
![कुल्हाड़ी से भाभी की हत्या करने के आरोपी युवक का शव पेड़ से लटका मिला, जानिए पूरा मामला कुल्हाड़ी से भाभी की हत्या करने के आरोपी युवक का शव पेड़ से लटका मिला, जानिए पूरा मामला](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/02/14/1500309--.gif)
x
फाइल फोटो
ग्रामीणों के अनुसार दोनों परिवारों के बीच जमीन विवाद में कुछ समय से मनमुटाव चल रहा था।
जनता से रिस्ता वेबडेस्क: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू में मलखून टीर में बीते रविवार को कुल्हाड़ी से भाभी की हत्या करने के आरोपी युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। वारदात के बाद से आरोपी अभिषेक फरार चल रहा था। सोमवार सुबह घटनास्थल से कुछ ही दूर उसका शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। सोमवार को एसपी शिमला ने घटनास्थल का दौरा किया। दोनों के परिजनों से भी बातचीत की गई। एसपी ने पुलिस को मामले की गंभीरता से जांच करने के आदेश दिए हैं।
माना जा रहा कि विवाहिता और आरोपी के बीच हल्की कहासुनी के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेने के बाद अस्पताल पहुंचाए हैं। शवों की फोरेंसिक जांच भी करवाई जा रही है।ग्रामीणों के अनुसार दोनों परिवारों के बीच जमीन विवाद में कुछ समय से मनमुटाव चल रहा था।हत्या से पहले भी दोनों के बीच हल्की कहासुनी हुई थी। उसके बाद युवक ने महिला पर हमला कर दिया। पता चला कि विवाहिता पर हमले के बाद उसने कुछ लोगों से फोन पर भी बात की है। उसके बाद युवक मौके से फरार हो गया था। एसपी अभिषेक यादव ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच चल रही अभी तक पुष्ट तौर पर कोई तथ्य सामने नहीं आए हैं। हत्या के कारणों का भी पता नहीं चला है।
Next Story