- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- सुक्कड़ में मिले शव की...
हिमाचल प्रदेश
सुक्कड़ में मिले शव की पहचान परमजीत के रूप में, अब तक सात शव बरामद
Saba Naaz
29 Jun 2025 5:26 PM IST

x
Himachal Pradesh हिमाचल प्रदेश : सोकणी दा कोट (खनियारा) की मनूणी खड्ड पर निर्माणाधीन हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में काम करने वाले एक और कामगार का शव शनिवार को घटनास्थल से करीब आठ किलोमीटर दूर सिद्धबाड़ी स्थित मनूणी खड्ड से बरामद हुआ था।
इस शव की पहचान परमजीत पुत्री नेक राम निवासी गांव कोना पोस्ट आफिस नंगल तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। वहीं अब कुल बरामद शवों की संख्या सात पहुंच गई है, जबकि एक कामगार अभी तक लापता चल रहा है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें अभी तक पावर प्रोजेक्ट से लेकर कांगड़ा तक बहनी वाली मनूणी खड्ड में सर्च अभियान चलाए हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को सुक्कड़ के पास मनूणी खड्ड के मलबे से बरामद हुआ था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई थी, क्योंकि मृतक व्यक्ति का चेहरा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका था। पुलिस ने प्रोजेक्ट में काम करने वाले लापता कामगारों के परिजनों को रविवार को धर्मशाला बुलाया था, ताकि शव की शिनाख्त हो सके। वहीं रविवार को धर्मशाला पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान परमजीत के रूप में की है।
बता दें कि बीते 25 जून को मूसलाधार बारिश के दौरान दोपहर के समय मनूणी खड्ड में बाढ़ आई थी। जिससे प्रोजेक्ट में काम करने वाले 8 कामगार तेज बहाव में बह गए और मलबे में दब गए। 25 जून को ही बचाव दल ने दो कामगारों के शव बरामद कर लिए थे। 26 जून को तीन कामगारों और 27 जून को एक कामगार का शव मनूणी खड्ड के मलबे से बरामद किया। शनिवार को सुबह से लेकर शाम तक बचाव दल की टीमों के सदस्य मनूणी खड्ड के चप्पे-चप्पे पर पहुंचकर एक अन्य लापता कामगार की तलाश में डटे रहे।
उधर, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि अभी तक कुछ सात शव बरामद कर लिए गए हैं। शनिवार को बरामद शव की शिनाख्त परमजीत निवासी फतेहपुर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि अब आठवें लापता व्यक्ति की तलाश रेस्क्यू टीमें कर रही हैं।
Tagsसुक्कड़शवपरमजीतSukkaddead bodyParamjeetजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





