हिमाचल प्रदेश

7वीं सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक लखविंदर वडाली के गानों पर झूमे दर्शक

Shantanu Roy
30 July 2023 9:08 AM GMT
7वीं सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक लखविंदर वडाली के गानों पर झूमे दर्शक
x
चम्बा। अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले की सातवीं सांस्कृतिक संध्या पंजाबी गायक लखविंदर वडाली के नाम रही। उन्होंने अपने हिट गीतों की प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी तथा लोगों की फरमाइश पर भी गाने गाए, जिन पर दर्शक खूब झूमे। इसके अतिरिक्त शाम म्यूजिकल ग्रुप, भावना, भगवती सांस्कृतिक मंडल, अभिमन्यु, तनिष्क भारद्वाज, विशाल, निकिता, नैतिक, अंजलि, किरण, कर्ण, शिल्पा, तरुण गिल चंबियाल, सीमा भारद्वाज, काजल, सूरज, आखिल, प्रियंका, साहिल कुमार, विवेक, ज्योति, नीलम, हेम राज, मनोज कुमार, शीतल, सतपाल, शिखर, योग, सचिन ठाकुर समेत अन्य कलाकारों ने कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। सांस्कृतिक संध्या के दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्यातिथि के तौर पर मौजूद रहे। उन्हें प्रशासन व मेला कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया।
Next Story