हिमाचल प्रदेश

फोरलेन अलाइनमैंट बदलने पर फूटा 5 पंचायतों के बाशिंदों का गुस्सा

Shantanu Roy
13 April 2023 9:23 AM GMT
फोरलेन अलाइनमैंट बदलने पर फूटा 5 पंचायतों के बाशिंदों का गुस्सा
x
गुम्मा। मेला ग्राऊंड गलू में बुधवार को हराबाग, रोपापधर, गुम्मा, कंधार व गवाली पंचायतों की जनता ने एहजू से नारला तक फोरलेन की अलाइनमैंट बदलने का विरोध जताया है। इसी दौरान जनता ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर फोरलेन की अलाइनमैंट बदली तो हम विरोध की प्रतियां प्रदेश सरकार, एनएचएआई और राष्ट्रीय राजमार्ग परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को भेजेंगे। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि एक तो उनके पास रोजगार के साधन नहीं हैं और ऊपर से जो साधन हैं उन्हें अब फोरलेन की अलाइनमैंट अन्य जगह से बदलने से समाप्त किया जा रहा है। इनका कहना है कि एहजू से लेकर नारला तक कई लोगों ने छोटे-छोटे व्यवसाय खोलेें हैं फोरलेन की अलाइनमैंट बदलने से खत्म हो जाएंगे। इन पंचायतों के लोगों का यह भी कहना है कि फोरलेन की अलाइनमैंट बदलने से एक तो लोगों का व्यवसाय खत्म होगा, वहीं पर्यटन की दृष्टि से भी सारा एरिया पिछड़ जाएगा।
संघर्ष समिति का किया गठन
इस मौके पर फोरलेन संघर्ष समिति का गठन किया गया जिसमें प्रधान ब्रिज गोपाल अवस्थी, उपप्रधान चरण सिंह, ज्ञान चंद, लाभ सिंह व बीरी सिंह, महासचिव भुवनेश्वर जम्वाल व नरेश ठाकुर, सैक्रेटरी सुनील डोगरा, सह सैके्रटरी कृपाल सिंह व सुनील नाग, कोषाध्यक्ष धर्म सिंह रावत, सलाहकार शरद ठाकुर, सोबरदत्त, बीरबल ठाकुर, दलीप सिंह बरवाल, उत्तम सिंह व ओम प्रकाश शर्मा तथा सदस्य नागेंद्र पाल, मस्त राम, हुकम चंद, राजेश ठाकुर व अन्य लोगों को चयनित किया गया। फोरलेन संघर्ष समिति के प्रधान ब्रिज गोपाल अवस्थी ने सरकार व नैशनल हाईवे अथॉरिटी को चेताया है कि अगर अलाइनमैंट बदली तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे और दिल्ली जाकर भी नितिन गडकरी के मंत्रालय के पास भी धरना-प्रदर्शन करेंगे। लोगों का तो यह भी कहना है कि सिर्फ कोटरोपी भू-स्खलन को मुद्दा बनाकर ही इस रोड की अलाइनमैंट को बदला गया।
Next Story