हिमाचल प्रदेश

मंडी के भरौन के पास थार गहरी खाई में गिरी, दो घायल

Admin Delhi 1
7 Jun 2022 10:02 AM GMT
मंडी के भरौन के पास थार गहरी खाई में गिरी, दो घायल
x

सिटी एक्सीडेंट न्यूज़: मंडी जिला में गत रात्रि दो गाडिय़ां गिरने के मामले सामने आए हैं, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया है। पहले मामले में मंडी शहर के साथ लगते भरौन गांव में एक थार के खाई में गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना बीती देर रात की है। गंभीर रूप से घायल जोनल अस्पताल मंडी में उपचाराधीन है। मिली जानकारी के अनुसार कांगनीधार हेलीपैड से आगे भरौन के पास एक थार गाड़ी अनियंत्रित होकर 300 फुट गहरी खाई में जा गिरी। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। गाड़ी में दो लोग सवार थे और दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं दुसरी गाड़ी मंडी के गुमानु के समीप गिरी है, इसमें भी दो लोग घायल है।

दोनों मामलों में घायल चारों युवकों का इलाज मंडी के जोनल अस्पताल में चल रहा है, वहीं घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की टीम मौके पर पहुंच कर घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जोनल अस्पताल मंडी लाया गया। घायलों की पहचान रितेश पटियाल, पुत्र शिवपाल सिंह निवासी, दुदर व जितेंद्र सिंह रावत पुत्र मुंशी राम रावत गांव छपौंन दुदर, नरेश कुमार और वीरेंद्र बाडी गुमानु जिला मंडी के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घायल जोनल अस्पताल मंडी में उपचाराधीन है और अभी खतरे से बाहर है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Next Story