- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- हिमाचल में तापमान 42°C...

x
Himachal Pradesh हिमाचल प्रदेश : हिमाचल में मंगलवार को दूसरे दिन भी लू का प्रकोप रहा। प्रदेश के पांच जिलों ऊना, कुल्लू, मंडी, हमीरपुर और बिलासपुर में लू के थपेड़े सहने पड़े। प्रदेश में ऊना का अधिकतम तापमान सबसे जयादा 44.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
हमीरपुर के नेरी, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, कांगड़ा का अधिकतम तापमान 40 से पार और शिमला का 30 के पास पहुंच गया है। बुधवार और वीरवार को चार से छह जिलों में लू का येलो अलर्ट है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने कहा कि 11 से लेकर लेकर 13 जून तक मौसम पूरे प्रदेश में साफ ही रहेगा। वहीं ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, शिमला, सोलन में हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
संदीप शर्मा ने कहा कि 14 जून से मौसम करवट बदलेगा जिसके चलते कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। बुधवार को प्रदेश के चार जिलों ऊना, हमीरपुर, कुल्लू और मंडी, जबकि वीरवार को ऊना, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा और सोलन में लू चलने की आशंका है। इन इलाकों में दो से तीन डिग्री तक तापमान और बढ़ने की संभावना है। ऊना में भीषण गर्मी के चलते दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा छाया रहा।
लोग सिर पर कपड़ा और महिलाएं चुन्नी या छाता लेकर जा रही हैं। मंगलवार को पिछले 24 घंटों से दो से तीन डिग्री तापमान अधिक रहा। राजधानी शिमला में आए पर्यटकों को भी सुबह और शाम के समय ही ठंडक मिल पाई। न्यूनतम पारा भी 30 के करीब पहुंचा हमीरपुर के नेरी का प्रदेश में सबसे ज्यादा 29.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। पांवटा साहिब का 28.0, देहरागोपीपुर का 27.0 और ऊना का पारा 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
Tagsहिमाचलतापमान42°Cपारराहतउम्मीदHimachaltemperaturecrossesreliefhopeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





