हिमाचल प्रदेश

अध्यापक संघ ने कहा- जयराम सरकार कर्मचारियों के मसलों को हल करने में रही नाकाम

Gulabi Jagat
14 Dec 2022 5:41 PM GMT
अध्यापक संघ ने कहा- जयराम सरकार कर्मचारियों के मसलों को हल करने में रही नाकाम
x
शिमला, 14 दिसंबर : बीजेपी सरकार की हार प्रदेश के कर्मचारियों की अनदेखी का परिणाम हैं। यह पहली सरकार हैं जो कर्मचारियों को चुनावों से पहले डिए तक नहीं दे पाई। यह बात राजकीय अध्यापक संघ ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर कही।
पत्रकार वार्ता के दौरान राजकीय अध्यापक संघ के सदस्य
संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा कि वह कर्मचारियों की मांगो को लेकर कई बार बीजेपी सरकार में सीएम से मिले, लेकिन सरकार ने उन्हें चम्बा के दूरदराज क्षेत्र में ट्रांसफर कर दिया। कर्मचारियों की आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित किया गया। शिक्षा विभाग में कई अनियमितताएं चल रही है।
सरकार ने पूर्व सरकार के निर्णयों को रिव्यु करने का फैसला लिया हैं, जिससे सच्चाई सामने आएगी। उन्होंने कहा कि उनका संगठन हमेशा से कर्मचारियों की आवाज़ उठाता रहेंगा। संगठन इसके लिए मुख्यमंत्री से बीते कल मिला हैं। सरकार को उनके किए वादों को याद कराया गया हैं। सीएम ने उन्हें हर वादे को समय रहते पूरा करने का आश्वासन दिया हैं।
Next Story