- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- तांत्रिक को किया...
हिमाचल प्रदेश
तांत्रिक को किया गिरफ्तार, महिला के हाथ से सोने की अंगूठी निकालकर हुआ था फरार
Admin4
9 Sept 2023 6:17 PM IST

x
सोलन। जिला सोलन में पुलिस द्वारा एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया गया है। जो एक महिला की सोने की अंगूठी लेकर भाग गया था। आरोपी की पहचान सुखविंदर नाथ निवासी तहसील सुनाम जिला संगरूर, पंजाब के रुप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते कल जब सोलन की एक महिला जिस समय अपने काम पर थी उसी दौरान एक तांत्रिक उनकी दुकान में दरवाज़ा खोल कर अंदर आ गया और महिला से पैसे मांगने लगा। जिसके बाद महिला ने उसे 5 रुपए दिए तो तांत्रिक बाबा उसे कम कहने लगा और ज्यादा पैसे मांगने लगा। तब महिला ने उसे 100 रुपए दिए। तांत्रिक ने महिला को आशीर्वाद दिया और उसके सिर पर हाथ रखा। साथ ही संस्कृत में कोई मंत्र बोलने लगा। जिस दौरान चालकी से उसने महिला के हाथ से उसकी अंगूठी निकाल ली और वहां से फरार हो गया। महिला को इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि वह तांत्रिक कुछ ऐसा काम कर गया है। जब उसे पता चला कि तांत्रिक उसके हाथ से 50000 रूपए की सोने की अंगूठी चुरा कर ले गया है। उसके बाद उसने पुलिस में बाबा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज किया और उस ढोंगी बाबा की तलाश शुरू की। पुलिस ने बाबा को ढूंढने के लिए जाल बिछाया और उसे ढूंढ लिया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उससे चुराई गई अंगूठी भी बरामद कर ली गई। मामले की पुष्टि एसपी गौरव सिंह द्वारा की गई है।
Tagsहिमाचलहिमाचल न्यूज़तांत्रिकमहिलअंगूठीदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday
Next Story





