हिमाचल प्रदेश

फूलों से सजेगी बाशिंग में सूत्रधार वाटिका

Shreya
6 Aug 2023 9:57 AM GMT
फूलों से सजेगी बाशिंग में सूत्रधार वाटिका
x

वाशिंग: जिला कुल्लू के बाशिंग में अब सूत्रधार वाटिका का सौंदर्यकरण किया गया है। देवदार के पेड़ों बाद अब यहां पर वाटिका फूलों से सजेगी। वाटिका को सजाने के लिए बाकायदा शनिवार को वाटिका सौंदर्यकरण वन महोत्सव मनाया गया। यह कार्यक्रम सूत्रधार कला संगम, ग्राम पंचायत बाशिंग व जलशक्ति विभाग कुल्लू के तत्वावधान में किया गया। जबकि इस कार्यक्रम में सहयोग सेन कुल्लू शाल बाशिंग ने किया। पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूत्रधार कलासंगम के अध्यक्ष दिनेश सेन ने किया। वहीं, संस्था, पंचायत और जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों ने मिलकर यहां फूलों का पौधारोपण भी किया। देवदार की वाटिका और सुंदर बनाने का कार्य किया गया। सूत्रधार कलासंगम के अध्यक्ष दिनेश सेन ने बताया कि कुल्लू की छोटी सी सूत्रधार कला संगम संस्था है। हिमाचल में अग्रणी संस्था के रूप में जानी जाती है। कला संस्कृति के साथ-साथ साजासेवा में कार्यरत है। पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र में भी अपना योगदान दो दशक पूर्व से दे रही है।

वर्षाऋतु में पौधारोपण करने के साथ-साथ उनके संरक्षण में काम कर रही है। जुलाई 2017 में बाशिंग बिहाल में तत्कालीन उपायुक्त युनूस की अध्यक्षता में यहां पर वृक्षारोपण किया था। यहां पर 150 देवदार के पौधे रोपित किए थे, जो सभी हरे-भरे हो गए हैं। आज यहां पर पांच वर्षों में सुंदर वन तैयार हो गया है। इस बार सूत्रधार कलासंगम, पंचायत और जलशक्ति विभाग ने संयुक्त रूप में वृक्षारोपण किया गया। सहयोग सेन कुल्लू शाल बाशिंग ने किया। लगभग 30 फूलों के पौधे रोपित किया गया। मिलजुलकर कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है। लोग आने वाले समय में यहां आएंगे ,लोगों को घूमने से लिए सुंदर स्थान होगा। यहां पर शूटिंग भी आगामी समय में होगी। पौधारोपण कार्यक्रम के बाद बाशिंग में ही श्रावण मास की बेला पर सूत्रधार कला संगम ने खीर भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर बाशिंग पंचायत के प्रतिनिधि, सदस्य, जलशक्ति विभाग के अधिकारी, और कलासंगम के पदाधिकारी मौजूद रहेे।

Next Story