हिमाचल प्रदेश

भाजपा द्वारा तिरंगे के अपमान को लेकर धरने पर बैठे राइट फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेश कुमार

Admin Delhi 1
23 Aug 2022 9:23 AM GMT
भाजपा द्वारा तिरंगे के अपमान को लेकर धरने पर बैठे राइट फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेश कुमार
x

सुंदरनगर न्यूज़: राइट फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेश कुमार ने हिमाचल में कानून व्यवस्था के हालात पर सवाल खड़े कर दिए है। तिरंगे का अपमान किए जाने को लेकर सुरेश कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन अभी तक इसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते राइट फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेश कुमार थाने के बाहर धरने पर बैठ गए है तथा उन्होंने तिरंगे के अपमान में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ एफआईआर की मांग की है।

धरने पर बैठे राइट फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेश कुमार: उनका कहना है कि हिमाचल में कानून व्यवस्था का हाल इतने बुरा है कि तिरंगे का अपमान होने पर भी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होती। जो पुलिस नौकरी पर नियुक्त होने से पहले संविधान और तिरंगे की आन बान शान के लिए कुर्बान होने की शपथ लेती है वही पुलिस लेकिन रैली में सार्वजनिक रूप में तिरंगा उलटा लेकर चलने पर एफआईआर दर्ज नहीं कर रही। दरअसल, नाचन विधानसभा में 14 अगस्त 2022 को भाजपा युवा मोर्चा ने तिरंगा रैली का आयोजन किया और विधायक विनोद कुमार द्वारा नेतृत्व किया गया। दुनिया की सबसे बड़ी देशभक्त पार्टी की रैली में सार्वजनिक रूप से तिरंगा उल्टा पकड़ा गया है। जिसके खिलाफ राइट फाउंडेशन के अध्यक्ष ने 112 पर एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायत डाली। लेकिन आज दिन तक इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं हुई।

जानकारी मुताबिक सुरेश कुमार अकेले धरने पर बैठे है और शांति पूर्ण तरीके से प्रोटेस्ट कर रहे है। धरने के दौरान 12 बजे एसएचओ गोहर निर्मल सिंह धरना स्थल पर स्वयं आए और उन्होंने सुरेश कुमार के साथ हाथापाई और जोर जबरदस्ती करने की कोशिश की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आम लोगों ने वायरल वीडियो पर पुलिस को जमकर कोसा है।

Next Story