- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- सन्नी भाटिया होंगे...
हिमाचल प्रदेश
सन्नी भाटिया होंगे महासचिव, संजीव गुप्ता बने गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष
Gulabi Jagat
20 Jan 2023 4:25 PM GMT

x
नाहन, 20 जनवरी : उच्च शिक्षा विभाग के सभागार में शुक्रवार को गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ की आम सभा आयोजित की गई। इसमें नाहन व सुरला खंड के पदाधिकारियों व सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलोह के अधीक्षक अजय कांत बतौर पर्यवेक्षक मौजूद थे।
पांवटा महाविद्यालय के अधीक्षक नरेश बतरा बतौर जिला संयोजक विशेष तौर पर उपस्थित थे। इस दौरान सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें प्रारंभिक शिक्षा विभाग में अधीक्षक के पद पर तैनात संजीव गुप्ता को प्रधान चुना गया, जबकि सुनील कुमार को वरिष्ठ सहायक मनोनीत किया गया। संस्कृत काॅलेज में बतौर लिपिक कार्यरत बबीता को उप प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जब्बल का बाग में कार्यरत सन्नी भाटिया को महासचिव का पद सौंपा गया।
त्रिलोकपुर विद्यालय के अधीक्षक जसवीर सिंह कोषाध्यक्ष होंगे। सह सचिव की जिम्मेदारी अजय सिंह को, सोशल मीडिया सलाहकार का पद राज देवेंद्र, मुख्य सलाहकार कार्यकारिणी में सुरेश कुमार, रणवीर सिंह को मनोनीत किया गया। इस दौरान नव नियुक्त अध्यक्ष व महासचिव ने कहा कि वे अपने साथी कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को हल करने के प्रयास करेंगे।
बैठक में शिक्षा खंड नाहन के अधीनस्थ शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों ने भाग लिया। उच्चशिक्षा विभाग के उपनिदेशक ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी।

Gulabi Jagat
Next Story