- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- सुखविंदर सिंह सुक्खू...
हिमाचल प्रदेश
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नए सचिवालय भवन का उद्घाटन किया
Shantanu Roy
16 May 2023 9:26 AM GMT

x
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस नए सचिवालय भवन का सोमवार को उद्घाटन किया। इस पर 43.07 करोड़ रुपये का खर्च आया है। आठ मंजिला इस आर्म्सडेल बिल्डिंग (तृतीय चरण) में कॉन्फ्रेंस और बैठक हॉल, अधिकारियों के कमरे, भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के शाखा कार्यालयों के अलावा आपदा प्रबंधन इकाई, कमान एवं नियंत्रण केंद्र, आदिवासी विकास कार्यालय होंगे।
इसमें 123 चारपहिया वाहनों तथा 60 दोपहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था भी है। पुराना सचिवालय एक धरोहर भवन है जहां कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। सुक्खू ने एक बयान में कहा कि नया भवन आधुनिक प्रौद्योगिकी के साथ कदमताल करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने एक बार फिर कहा कि हिमाचल प्रदेश कठिन आर्थिक स्थिति से गुजर रहा है। उन्होंने विश्वास प्रकट किया कि राज्य अगले चार साल में आत्मनिर्भर बन जाएगा जिसके लिए सरकार आर्थिक रूप से विवेकपूर्ण निर्णय ले रही है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsIndia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper

Shantanu Roy
Next Story