हिमाचल प्रदेश

सुक्खू ने अंजलि को किलीमनजारो चोटी फतह करने पर दी बधाई

Rani Sahu
2 April 2023 1:59 PM GMT
सुक्खू ने अंजलि को किलीमनजारो चोटी फतह करने पर दी बधाई
x
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu) ने रविवार को जिला कांगड़ा की अंजलि को गद्दी परिधान में किलीमनजारो चोटी फतह करने पर दी बधाई
शिमला। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu) ने रविवार को जिला कांगड़ा की अंजलि को गद्दी परिधान में किलीमनजारो चोटी फतह करने पर बधाई दी है। कांगड़ा (Kangra) में शाहपुर के गांव घरोह की अंजलि दक्षिण अफ्रीका की चोटी पर ‘लुआंचड़ी’ पहनकर चढ़ने वाली प्रदेश की पहली महिला बनी है। अंजलि ने शुक्रवार (31 मार्च) को 5895 मीटर ऊंची इस चोटी को फतह किया । श्री सुक्खू ने कहा कि अंजलि ने न केवल हिमाचल की संस्कृति का बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
Next Story