हिमाचल प्रदेश

Sujanpur को 43.64 करोड़ रुपये की परियोजनाएं मिलीं

Payal
13 March 2025 7:16 PM IST
Sujanpur को 43.64 करोड़ रुपये की परियोजनाएं मिलीं
x
Himachal Pradesh.हिमाचल प्रदेश: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह ने आज हमीरपुर जिले के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में 43.64 करोड़ रुपये की 10 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। उन्होंने करोट गांव में 20.18 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल की आधारशिला रखी। उन्होंने करोट में 1.42 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली जलापूर्ति योजना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुठेड़ा में 86 लाख रुपये की लागत से निर्मित पुस्तकालय हॉल, सुजानपुर टीहरा में 1.78 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) में तैनात चिकित्सकों के लिए आवास, सुजानपुर में 1.42 करोड़ रुपये की लागत से सीएचसी में तैनात पैरामेडिकल स्टाफ के लिए क्वार्टर तथा सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के पुंछ में 1.25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने सुजानपुर में 5.45 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले बस स्टैंड, 8.37 करोड़ रुपये की लागत से बक्कर खड्ड-थलम्बर गांव संपर्क सड़क, 24 लाख रुपये की लागत से चबूतरा में स्थापित होने वाली उठाऊ जलापूर्ति योजना तथा 2.67 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले गांव पुयाड़-टिक्करी संपर्क सड़क की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि इन विकास परियोजनाओं से सुजानपुर के लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने विधानसभा क्षेत्र में विकास परियोजनाओं के आवंटन और उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
Next Story