- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- जाबल गांव में धंसी...

सोलन। भोजनगर के जाबल गांव में जमीन धंसने से 5 मकानों में दरारें आ गई हैं। इसमें एक-दो मकान तो गिरने की कगार पर हैं। स्थिति यह हो गई है कि ये दरारें लगातार गहरी होती जा रही हैैं। खतरे को भांपते हुए प्रशासन ने इन सभी मकानों को खाली करवा दिया है। इन घरों में रह रहे परिवारों को फिलहाल किराए के मकानों में शिफ्ट किया गया है। इन 5 घरों में करीब 25 सदस्य रह रहे थे। प्रशासन को सूचना मिली कि जाबल गांव में लगातार जमीन धंस रही है।
इसके कारण इस गांव के कई मकानों में दरारें आ रही हैं। पक्के मकान जमींदोज होने की कगार पर खड़े हो गए हैं। प्रशासन को इसकी सूचना मिली तो तहसीलदार सोलन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां का मंजर देखकर सरकारी अमला भी हैरान था कि किस तरह से मैदानी जगह में बने मकानों में भी दरारें आ रही हैं। कई मकानों की तो दीवारें गिरनी भी शुरू हो गई हैं। 3 मकानों की स्थिति ङ्क्षचताजनक बताई जा रही है। यही कारण है कि प्रशासन ने सबसे पहले 3 मकानों को खाली करवाया। इसके बाद शेष 2 मकानों को खाली करवाया जा रहा है।