हिमाचल प्रदेश

वल्लभभाई पटेल की जयंती पर छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

Admindelhi1
31 Oct 2026 6:07 PM IST
वल्लभभाई पटेल की जयंती पर छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
x
नारा लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिता से जगाई राष्ट्रीय एकता की भावना

मंडी: देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती शनिवार को देशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इसी कड़ी में शिक्षा खंड द्रंग-प्रथम की राजकीय प्राथमिक पाठशाला छाणंग स्थित घरोन में पेंटिंग व नारा लेखन स्पर्धा का आयोजन किया गया। नौनिहालों ने पेंटिंग व नारा लेखन के माध्यम से राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। पेंटिंग स्पर्धा में पांचवीं कक्षा के शिवांश व परिधि ने संयुक्त रुप से प्रथम स्थान हासिल किया जबकि चौथी कक्षा की रिया द्वितीय जबकि पांचवीं कक्षा का वंशवाद कल्पना तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर शिक्षक प्यार चंद सकलानी ने नौनिहालों को सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला।

उन्होंने नौनिहालों को बताया कि सरदार पटेल 560 से अधिक रियासतों को भारतीय संघ में मिलाकर अखंड भारत की नींव रखी। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने सन 1994 को उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। इस मौके पर शिक्षक शंकर देव व माध्यमिक पाठशाला घरोन के प्रभारी योगराज भी मौजूद रहे।

Next Story