हिमाचल प्रदेश

छात्रों के पास पंजीकरण का अंतिम अवसर, विलंब शुल्क के साथ करें आवेदन

Admindelhi1
21 Oct 2026 7:57 AM IST
छात्रों के पास पंजीकरण का अंतिम अवसर, विलंब शुल्क के साथ करें आवेदन
x
नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण की अंतिम तारीख घोषित

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों में नौवीं और दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के पंजीकरण की अंतिम समय-सीमा नजदीक आ गई है। अब तक पंजीकरण नहीं करा पाने वाले विद्यार्थियों को 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 16 नवंबर, 2026 तक आवेदन करने का अंतिम अवसर दिया गया है। इसके बाद किसी भी विद्यार्थी के पंजीकरण पर विचार नहीं किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि पंजीकरण फॉर्म भरते समय होने वाली मानवीय त्रुटियों को सुधारने के लिए स्कूलों को अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इसके तहत 17 नवंबर से 25 नवंबर, 2026 तक सुधार विंडो खोली जाएगी।

इस अवधि में स्कूल विद्यार्थियों के नाम, माता-पिता के नाम, लिंग, जन्मतिथि, श्रेणी और चयनित ऐच्छिक विषयों से संबंधित विवरण में संशोधन कर सकेंगे।

डॉ. शर्मा ने प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों एवं मुख्याध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर पंजीकरण प्रक्रिया हर हाल में पूरी करना सुनिश्चित करें।

Next Story