हिमाचल प्रदेश

डीएवी स्कूल एनटीपीसी टाउनशिप जमथल में छात्र संघ संस्कार शपथ ग्रहण समारोह हुआ

Shreya
29 Jun 2023 5:06 AM GMT
डीएवी स्कूल एनटीपीसी टाउनशिप जमथल में छात्र संघ संस्कार शपथ ग्रहण समारोह हुआ
x

बरमाणा: डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी टाउनशिप, जमथल में छात्र संघ संस्कार तथा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन विद्यालय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के रूप में एनटीपीसी कोलडैम के प्रमुख राजेंद्र प्रसाद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की तथा साथ में उनकी पत्नी उषा अहिरवार उपस्थित रही। आभा टंडन, राजकुमार ठाकुर डीसी सीआईएसएफ कोल यूनिट तथा कंचन ठाकुर भी कार्यक्रम के विशेष अतिथि रहे। कार्यक्रम का आरंभ आर्य सामाजिक यज्ञ के साथ हुआ। मुख्य अतिथि द्वारा चुने गए छात्र नेताओं का अलंकरण संस्कार हुआ। अलंकृत किए गए छात्रों में वैभव ठाकुर तथा सेजल ठाकुर मुख्य बालक तथा मुख्य बालिका चुने गए। खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर वृदांत ठाकुर तथा रोहन ठाकुर को खेल कप्तान तथा उप कप्तान चुना गया।

अन्य चुने गए छात्रों में आनंद स्वामी सदन से कार्तिक शर्मा कप्तान, मनस्वी ठाकुर उप कप्तान, दयानंद सदन से मंदीप कौर कप्तान, शिवांश शर्मा उप कप्तान, हंसराज सदन से अरनव चौधरी कप्तान, नक्ष उप कप्तान, श्रद्धानंद सदन से सृष्टि ठाकुर (कप्तान) शिवांश ठाकुर उप कप्तान, क्लब की गतिविधियों के लिए सक्षम, अखिलेश, शानवी, रिधम, सृष्टि तथा अथर्व भी अलंकृत किए गए। प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया तथा मुख्य अतिथि के शब्दों ने सभी छात्रों तथा अभिभावकों का मार्गदर्शन कर अध्यापकों को बधाई दी। संगीत अध्यापक गुरमीत सिंह की गजल ने कार्यक्रम में मधुर समां बांधा। अंत में मुख्य अध्यापक ने मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्यों का धन्यवाद किया।

Next Story