- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- IIT मंडी में छात्रों...
हिमाचल प्रदेश
IIT मंडी में छात्रों का इनोवेशन धमाका, 450 विद्यार्थियों ने बनाए 75 वर्किंग प्रोटोटाइप
Admindelhi1
28 Nov 2026 12:57 PM IST

x
IIT मंडी देगा चयनित प्रोजेक्ट्स को आर्थिक मदद, स्टार्टअप और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा
मंडी: IIT मंडी में आयोजित डिजाइन प्रैक्टिकम ओपन हाउस और हैक फॉर सोशल कॉज प्रोजेक्ट डेमोंस्ट्रेशन में विद्यार्थियों की तकनीकी प्रतिभा देखने को मिली। कार्यक्रम में बीटेक द्वितीय वर्ष के 450 से अधिक छात्रों ने 75 कार्यशील प्रोटोटाइप प्रदर्शित किए। इस आयोजन में 1,200 से अधिक स्कूली विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया।
प्रदर्शित प्रोजेक्ट्स में स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऑटोमेशन और राष्ट्रीय रक्षा से जुड़े समाधान शामिल रहे। स्कूली विद्यार्थियों ने छात्र टीमों से बातचीत कर तकनीकी मॉडल की कार्यप्रणाली समझी।
IIT मंडी चयनित परियोजनाओं को वित्तीय सहायता भी देगा, ताकि विद्यार्थी अपने विचारों को उपयोगी उत्पादों और संभावित व्यवसायों में बदल सकें।
Next Story





