हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में भूकंप के तेज़ झटके

Harrison
4 April 2024 10:16 PM IST
हिमाचल प्रदेश में भूकंप के तेज़ झटके
x
चंबा में कांपी धरती
चंबा। हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को धरती डोली। चंबा जिला में गुरुवार शाम 9 बजकर 34 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 आंकी गई। इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। फिलहाल, किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि, कुछ लोग सहम कर घरों से बाहर आ गए थे। (चंबा)चंबा के अलावा मंडी, कांगड़ा जिला के कुछ क्षेत्रों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।


भूकंप के ये झटके कांगड़ा जिला में 4 अप्रैल, 1905 में आए भूकंप की याद ताजा कर गए। आज से 118 साल पहले चार अप्रैल, 1905 को कांगड़ा में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 8 मापी गई थी। तब लगभग 19000 लोग मौत का शिकार हुए थे तथा 38 हजार पशु भी इस भूकंप की भेंट चढ़ गए थे। अकेले कांगड़ा नगर में मरने वाले लोगों की संख्या 10257 थी।
Next Story