हिमाचल प्रदेश

कर्मियों का शोषण कर रहीं कंपनियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Teja
16 Feb 2023 11:51 AM GMT
कर्मियों का शोषण कर रहीं कंपनियों पर होगी सख्त कार्रवाई
x

हिमाचल प्रदेश के सबसे पहले औद्योगिक क्षेत्र परवाणू पहुंचे प्रदेश कांग्रेस सचिव व असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन राजिव राणा। अपने युवा नेता का राजीव राणा का परवाणू पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के सदस्यों ने पूरी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान हरियाणा कांग्रेस नेता विकास शर्मा भी राजीव राणा के साथ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रदेश कांग्रेस सचिव व असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा ने परवाणू पहुँचने पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। इस अवसर पर पार्षद लखविंदर सिंह, संदीप चौहान , महेंद्र भगेट, सुदर्शन गिल, पूर्व युवा इंटक प्रदेश अध्यक्ष राहुल तंवर, संजीव पराशर, मनोनीत पार्षद सुखविंदर सिंह मंगा,स्वर्णिम हिमाचल जन जागरण समिति के प्रदेश सलाहकार बंसी बाबा, वरिष्ठ प्रदेश सलाहकार उमा ठाकुर, कामिनी शर्मा व अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान परवाणू पहुंचे राजिव राणा ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का भी बड़ी बेबाकी से जवाब दिया। राजीव राणा ने कहा की 2011 तक परवाणू उनकी अपनी कर्म भूमि रही है इसलिए वह परवाणू को बहुत अच्छे से समझते हैं।

राजीव राणा ने कहा की परवाणू से जो उद्योग पलायन कर रहे हैं उनके साथ बात की जायेगी और जो भी मूलभूत सुविधाएं आवश्यक होगी वह कांग्रेस की सुखु सरकार पूरा करेगी। राजीव राणा ने कहा की परवाणू में कंपनियों में कार्यरत कई कर्मचारियों का मानसिक व शारीरिक शोषण किया जा रहा है जो अब बर्दास्त नहीं होंगी। कुछ कंपनियां अपने कर्मचारियों को 12 घंटे तक बिना ओवर टाइम दिए कार्य ले रही उन कंपनियों की सूचि बनाई जा रही है और जल्द ही उन कंपनियों के खिलाफ हर हाल में कठोर कार्यवाही की जायेगी। राजीव राणा ने कहा की मुख्यमंत्री सुखविंदर सुखु कर्मचारियों के बहुत बड़े हितेषी हैं इस लिए कांग्रेस सरकार जल्द ही न्यूनतम वेतन के बढ़ाये जाने पर कार्य करेगी ताकि बढ़ती महंगाई से निजी कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों को अधिक परेशानी ना हो और उन्हें बोझ का जीवन ना जीना पड़े। राजीव राणा ने कहा कि गुरुवार को कैबिनेट की बैठक है, उस में उपरोक्त सभी मुद्दों को प्रदेश मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष रखा जाएगा ताकि परवाणू की समस्याओं का निवारण हो सके।

Next Story