हिमाचल प्रदेश

6 मील में अचानक पहाड़ी से कार पर गिरे पत्थर, बच्चे की मौत

Shreya
12 Aug 2023 5:05 AM GMT
6 मील में अचानक पहाड़ी से कार पर गिरे पत्थर, बच्चे की मौत
x

पंडोह: चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जानलेवा बन चुके 6 मील पर पहाड़ी से हुई पत्थरों की बरसात ने एक बच्चे की जान ले ली है। जबकि एक बच्चे सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा शुक्रवार रात 9:15 के लगभग हुआ। जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई है। हादसे के डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने जोनल अस्पताल पहुंचकर सारी घटना का ब्यौरा लिया डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच और मंडी पंडोह के बीच फोरलेन का निर्माण कर रही केएमसी कंपनी के खिलाफ एफ आई आर के आदेश भी जारी किए हैं। इसके साथ ही मृतक बच्चे के परिजनों को 50000 की फौरी राहत प्रदान करने के लिए प्रशासन ने कहा है।बताया जा रहा है कि 6 मील पर हादसे के समय अफरा-तफरी मच गई। उसमें दोनों तरफ आगे वाहन चले हुए थे। हादसे के बाद तुरंत तीनों घायलों को मंडी अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां खबर लिखे जाने तक उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि कुल्लू की तरफ से यह परिवार कार में मंडी की तरफ आ रहा था।

जिसमें 1 पुरुष एक महिला व दो छोटे बच्चे सवार थे। महिला व पुरुष के गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी पहचान भी खबर लिखे जाने तक देर रात तक नहीं हो सकी है। हालांकि मौके पर दुर्घटना का शिकार हुई कार का नंबर एचपी 31बी 1985 है और कार सुंदरनगर क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कार जैसे ही 6 मील स्थान पर पहुंची तो पहाड़ी से अचानक तेज रफ्तार से पत्थरों की चपेट में आ गई। इससे पहले की कार सवार पत्थरों को देखकर संभल पाते, पत्थरों ने कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसी बीच एक तेज रफ्तार पत्थर लगभग 6 साल के एक बच्चे के सिर को चीरता हुआ निकल गया। बताया जा रहा है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने बताया कि हादसे में एक बच्चे की मौत हुई है जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। घायलों का उपचार मंडी जोनल अस्पताल में जारी है। इस हादसे के बाद केएमसी कंपनी के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। जबकि हादसे की की मजिस्ट्रियल जांच भी करवाई जायेगी।

Next Story