- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- माईपुल के पास वाहन पर...
हिमाचल प्रदेश
माईपुल के पास वाहन पर गिरे पत्थर, 2 पर्यटकों की मौत
Shantanu Roy
21 Aug 2022 6:46 AM GMT

x
बड़ी खबर
ठियोग। ठियोग उपमंडल के तहत माईपुल के समीप शनिवार शाम हुए भूस्खलन के चलते एक वाहन की चपेट में आ जाने के कारण दो लोगों की मौत हो जाने की सूचना प्राप्त हुई है। मिली जानकारी के अनुसार वाहन (यूपी 16 बीएल-3131) में यूपी के 4 पर्यटक सफर कर रहे थे कि अचानक भूस्खलन होने के चलते माईपुल के समीप वाहन पर पत्थर आ गिरे, जिसके चलते दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 को घायल अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल ठियोग लाया गया है।
स्थानीय युवक अतर सिंह, महेंद्र व कपिल ने बताया कि वाहन में सवार एक घायल युवक ने आकर सूचना दी कि वाहन पर पत्थर गिरे हैं, जिसके उपरांत मौके पर जाकर बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि वाहन पर इतने बड़े पत्थर गिरे हैं कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। दुर्घटना को लेकर पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है।
Next Story