- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- एनएच पर पहाड़ी से कार...
हिमाचल प्रदेश
एनएच पर पहाड़ी से कार पर गिरे पत्थर, फोरलेन वाहनों की आवाजाही के लिए बंद
Admin4
9 July 2023 11:00 AM GMT

x
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश से जहां लोगों के घर ढह रहे हैं, तो वही कुछ लोगों की जान भी चली गई है। ताजा मामले में जिला बिलासपुर में राष्ट्रीय मार्ग चंडीगढ़-मनाली 205 पर गत रात्रि गाड़ी पर पत्थर गिरे है, जिसमें 4 लोग सवार थे।
सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। लोक निर्माण विभाग मौके पर तैनात है। वहीं -नाले भी पूरे उफान पर है। जिसके चलते जिला में फोरलेन को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है क्योंकि कुछ स्थानों पर पहाड़ियों से पत्थर गिर रहे हैं और एक जगह पर पूरी तरह से मार्ग बंद हो चुका है।
वहीं छोटे-छोटे नालों ने भी रौद्र रूप धारण कर लिया है। मौसम विभाग ने जहां भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रशासन की ओर से लोगों को सावधान रहने को कहा गया है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story