हिमाचल प्रदेश

जीप पर गिरा पत्थर, ड्राइवर की मौत

Admin4
16 Aug 2023 8:20 AM GMT
जीप पर गिरा पत्थर, ड्राइवर की मौत
x
कांगड़ा। उपमंडल के अंतर्गत सोमवार सुबह रानीताल बाथू पुल के पास पहाड़ी से पत्थर गाड़ी पर गिरने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रवीण कुमार निवासी भंजाल अपर गगरेट के रूप में हुई है। प्रवीण कुमार की मौत पर मीडिया जगत के साथ-साथ राजनेताओं व सामाजिक संस्थाओं ने शोक व्यक्त किया है। उधर, भारी बारिश के चलते कांगड़ा बाइपास पर भू-स्खलन से कांगड़ा-रानीताल एनएच बंद हो गया। प्रशासन इस दौरान निरंतर रास्तों को खुलवाने का प्रयास करता रहा और शाम को कांगड़ा बाइपास से रानीताल मार्ग को खोल दिया गया।
कांगड़ा बाइपास से टांडा रोड भी लैंड स्लाइडिंग के कारण बंद हो गया था, जिसे प्रशासन द्वारा जेसीबी लगवा कर खुलवाया गया। कांगड़ा से पुराना कांगड़ा मार्ग भी लैंड स्लाइडिंग के कारण बंद रहा। मटौर से पालमपुर एनएच रविवार से ही भारी वाहनों के लिए बंद चल रहा है। एसडीएम कांगड़ा ने लोगों से नदी और नालों के किनारे नहीं जाने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा बिना कारण घर से बाहर न निकलें और सडक़ किनारे वाहनों को खड़ा न करें।
Next Story