हिमाचल प्रदेश

सौतेले पिता ने किया 14 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म

Admin4
15 Aug 2023 1:08 PM GMT
सौतेले पिता ने किया 14 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म
x
ऊना। जिला ऊना के उपमंडल हरोली में 14 वर्षीय बेटी के साथ उसके सौतेले पिता के द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला पेश आया है। पुलिस के द्वारा सौतेले पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 वर्षीय किशोरी ने बताया कि वह उत्तरप्रदेश (यूपी) के रहने वाले है। लेकिन उसके पिता के देहांत के बाद उसकी माता ने उत्तरप्रदेश के ही एक व्यक्ति से शादी कर ली। जिसके बाद वह सभी लोग हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में आ बसे और काफी समय से ऊना में रह रहे हैं।
14 वर्षीय किशोरी का कहना है कि पिछले 2 वर्षों से उसके सौतेले पिता के द्वारा उसे परेशान किया जा रहा है और अगर वह इस बाबत किसी को बताने को कहती है तो उसे जान से मारने की धमकी दी जाती है। किशोरी के द्वारा इस बाबत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। जिसके बाद पुलिस ने किशोरी के सौतेले पिता पर पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहन रावत डीएसपी हरोली के द्वारा मामले की पुष्टि की गई।
Next Story