हिमाचल प्रदेश

सांप और बिच्छू से रहें अलर्ट

Admin Delhi 1
15 Aug 2023 12:50 PM IST
सांप और बिच्छू से रहें अलर्ट
x
प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

ऊना: जिला ऊना में बरसात के मौसम में सांप के काटने के मामलों में लगातार वृद्धि हुई है। अभी तक सांप के काटने से कई लोगों की मृत्यु हो चुकी है। सांप के काटने के लगातार आ रहे मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला ऊना द्वारा सांप के काटने से बचने व इलाज के लिए एडवाइजरी जारी की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि बरसात के दिनों में जहरीले सांप तथा बिच्छू से बचने के लिए ध्यानपूर्वक घर से बाहर निकले। आम तौर पर सांप के काटने का तुरंत पता चल जाता है। इसके काटने पर दंश स्थान पर तीव्र जलन, उल्टी, मिचली, शॉक, अकडन या कंपकपी, अंगघात, पलकों का गिरना, नजर फटना अर्थात किसी वस्तु का एक स्थान पर दो दिखलाई देना, मांसपेशियों में ऐंठन, काटे गये हिस्से में तेज दर्द, हाथ पैरों में झनझनाहट, चक्कर आना, पसीना आना तथा दम घुटना आदि लक्ष्ण हो सकते हैं। सांप के काटने के उपचार में यह जरूरी है कि पीडि़त व्यक्ति को आपातकालीन चिकित्सा सहायता शीघ्र अति शीघ्र मिल जाए। सांप के काटने पर संयम रखें ताकि हृदय गति तेज न हो।

हृदय गति तेज होने पर जहर तुरंत ही हृदय में पहुंच कर नुकसान पहुंचा सकता है। पीडि़त व्यक्ति को शांत और आरामपूर्वक से रखें और जहर को फैलने से रोकने के लिए स्थिर रखें। तुरंत एम्बुलेंस को कॉल करें और शीघ्र अति शीघ्र चिकित्सा सहायता के लिए नजदीकी स्वास्थ्य संसथान ले जाएं। स्थिति को देखते हुए डॉक्टर द्वारा पीडि़त व्यक्ति को साँप के काटने से होने वाले लक्षणों का मुकाबला करने के लिए एंटी स्नेक विनम (एएसवी) का इंजेक्शन लगाया जाता है जितनी जल्दी यह इंजेक्शन पीडि़त व्यक्ति को लगता है ये उतना ही प्रभावी होता है। झांड फूंक के चक्कर में न आए, किसी भी प्रकार की झाड़ फूँक करवाकर समय बर्बाद न करें। जिला ऊना में एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सिविल अस्पतालों तथा क्षेत्रीय अस्पताल में उपलब्ध हैं। वहीं इलाके में मामले बढ़ते जा रहे हैं।

सांप के काटने से बचाव: सांप के काटने को रोका जा सकता है। सांप को पकडऩे से हमेशा बचना चाहिए। उन स्थानों से हमेशा दूर रहें जहां साँप होने की आशंका होती है जैसे कि लंबी घास और पतियों के ढेर, चट्टानों और लकड़ी के ग_ों में ढ्ढ यदि आपको सांप दिखता है तो उसे छेड़ें नहीं और उसे जाने दें। ऐसी जगह पर काम करते समय जहां सांप होने की आशंका हो, लंबे और मजबूत जूते पहनें, बाजुओं और टांगों को ढककर रखें और चमड़े के दस्ताने पहनें। गर्म मौसम में रात को बाहर काम करने से बचें, क्योंकि इस समय साँप सबसे ज्यादा सक्रिय होते हैं ढ्ढ इसके साथ ही कुएं या गड्डे में अनजाने में हाथ न डालें, बरसात में व अँधेरे में नंगे पांव न घूमें तथा जूतों को झाडक़र पहनें।

Next Story