हिमाचल प्रदेश

प्रदेश 5 दिन तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

Admin4
6 July 2023 11:10 AM GMT
प्रदेश 5 दिन तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी
x
शिमला। हिमाचल में भारी बारिश का कहर जारी है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की बूंद तक नहीं गिरी थी। वहीं बुधवार से प्रदेश में झमाझम बादल बरस रहे है। प्रदेश में भारी बारिश से लोगों ने फिर से गर्मी से भी राहत ली है। इसके साथ ही तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश भारी बारिश से काफी नुक्सान भी हुआ है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के तहत प्रदेश में 5 दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही लोगों से एहतियात बरतने की भी अपील की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल ने बताया कि प्रदेश में अभी भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। उन्होंने पर्यटकों सहित आम लोगों से नदी-नालों की ओर ना जाने का आग्रह किया है।
Next Story