हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार बजट में की गई घोषणाओं को धरातल पर उतारेगी

Gulabi Jagat
23 March 2023 9:28 AM GMT
प्रदेश सरकार बजट में की गई घोषणाओं को धरातल पर उतारेगी
x
पालमपुर: प्रदेश सरकार बजट में की गई घोषणाओं को धरातल पर उतारेगी। कई मायनों से सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार का बजट ऐतिहासिक रहा है। इस बजट से प्रदेश को नई दिशा और दशा मिलेगी। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आईटी एवं इनोवेशन सलाहकार गोकुल बुटेल ने कही। उन्होंने कहा कि गगल एयरपोर्ट का विस्तार प्रदेश कांग्रेस सरकार की प्राथमिकताओं में एक है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने 2000 करोड का बजट रखा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 400 करोड़ की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक यह पैसा नहीं आया है। गगल एयरपोर्ट के विस्तार का रास्ता साफ हो गया है, जिनकी दुकान, जमीन व मकान जद में आए हैं, उन्हें बाकायदा मुआवजा मिलेगा। अब सरकार ने फैसला लिया है कि कब्जाधारियों को भी मुआवजा दिया जाएगा। वहीं बनखंडी में एक ऐतिहासिक चिडिय़ाघर सेंक्चुरी के रूप में स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने परौर से मंडी तक टू लेन हाई-वे को फोरलेन करने के लिए विशेष अमल में लाए हैं। केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिलकर उन्होंने इस रोड को फोरलेन करवाने की अनुमति ली है। जिला कांगड़ा को टूरिज्म कैपिटल बनाने की कसरत शुरू हो गई है।
Next Story