हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार ने तबादलों पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध, सिर्फ मुख्यमंत्री की मंजूरी पर ही बदले जाएंगे अफसर-कर्मचारी

jantaserishta.com
10 May 2022 9:02 PM IST
राज्य सरकार ने तबादलों पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध, सिर्फ मुख्यमंत्री की मंजूरी पर ही बदले जाएंगे अफसर-कर्मचारी
x
पढ़े पूरी खबर

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। बहुत अधिक आवश्यकता होने पर सिर्फ मुख्यमंत्री की मंजूरी पर ही अफसरों और कर्मचारियों के तबादले किए जाएंगे। 22 मार्च 2022 को कार्मिक विभाग ने जनजातीय और दुर्गम क्षेत्रों में तबादलों के लिए रोक हटा दी थी। मंगलवार को कार्मिक विभाग ने दोबारा सभी तरह के तबादलों पर रोक लगा दी है। सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों और जिला उपायुक्तों को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

कोरोना संकट के चलते जुलाई 2020 से सरकार ने तबादलों पर पूर्ण रोक लगा दी थी। मार्च 2022 में कार्मिक विभाग ने स्पष्ट किया था कि प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए तबादले हो सकेंगे। इसके अलावा जनजातीय और दुर्गम क्षेत्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए तबादले हो सकेंगे। सेवानिवृत्ति और पदोन्नति से रिक्त होने वाले पदों को भी तबादलों से भरने में छूट दी गई थी। अब सभी तरह के तबादलों पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story