हिमाचल प्रदेश

10 गारंटियों को पूरा करने में असफल रही प्रदेश सरकार: अनुराग ठाकुर

Shantanu Roy
18 July 2023 10:09 AM GMT
10 गारंटियों को पूरा करने में असफल रही प्रदेश सरकार: अनुराग ठाकुर
x
बिलासपुर। भाजपा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आरंभ की गई टिफिन बैठक केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में स्वारघाट में आयोजित की गई, जिसमें श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। अनुराग ठाकुर ने मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के पिछले 9 वर्षों में किए गए कार्यों को गांव-गांव में घर-घर तक पहुंचाने का आग्रह किया। अनुराग ने कहा कि कांग्रेस सरकार जनहित के मुद्दों से भाग रही है और जनता को दी गई 10 गारंटियों के वायदे को अभी तक पूरा करने में असफल रही है। इस मौके पर अप्पर और लोअर मंडल के अध्यक्ष लेख राम ठाकुर, बाल कृष्ण ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य आशुतोष शर्मा और सभी मोर्चो के अध्यक्ष व महामंत्री मौजूद रहे।
Next Story