हिमाचल प्रदेश

सौम्या साम्बशिवन मंडी और शालिनी अग्निहोत्री होंगी कांगड़ा की एसपी

Shantanu Roy
26 March 2023 9:25 AM GMT
सौम्या साम्बशिवन मंडी और शालिनी अग्निहोत्री होंगी कांगड़ा की एसपी
x
बड़ी खबर
शिमला। प्रदेश सरकार ने 3 आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं, जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के तहत कमांडैंट द्वितीय आईआरबीएन सकोह जिला कांगड़ा की कमांडैंट सौम्या साम्बशिवन को मंडी जिला एसपी नियुक्त किया गया है जबकि मंडी जिला की एसपी शालिनी अग्निहोत्री को कांगड़ा जिला का एसपी लगाया गया है। वहीं कांगड़ा जिला के एसपी डाॅ. खुशहाल शर्मा को प्रथम आईआरबीएन बनगढ़ जिला ऊना के कमांडैंट के रूप में नियुक्त किया गया है। उक्त आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण और तैनाती आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे।
Next Story