हिमाचल प्रदेश

जल्द ही पेयजल लाइनों, सड़कें बहाल कर दी जाएंगी

Admin Delhi 1
18 Aug 2023 10:53 AM IST
जल्द ही पेयजल लाइनों, सड़कें बहाल कर दी जाएंगी
x
भू-स्खलन से बाधित सडक़ मार्गों व पेयजल लाइनों को बहाल करने के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है

मनाली न्यूज़: आनी में भारी वर्षा के कारण भू-स्खलन से बाधित सडक़ मार्गों व पेयजल लाइनों को बहाल करने के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है और सरकार ने इस संदर्भ में संबंधित विभागों को उचित दिशा निर्देश जारी किए हैं। यह बात आनी कांग्रेस के नेता महेंद्र कायथ ने यहां एक प्रेस व्यान में कही। उन्होंने कहा कि भारी वर्षा से प्रदेश को अरबों की क्षति पहुंची है, जिसकी भरपाई चरणबद्ध तरीके से की जा रही है। महेंद्र सिंह ने कहा कि आपदा से हुई क्षति का जायजा लेने के लिए स्वयं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनके मंत्री व विधायक मौके पर पहुंच रहे हैं।

कायथ ने कहा कि प्रदेश सरकार के युवा, कर्मठ व सुझारू लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह तथा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एव्ं सांसद रानी प्रतिभा सिंह इस आपदा से पूरी तरह आहत है और स्वयं चिंतनशील होकर मौके पर पहुंचकर क्षति का जायजा ले रहे हैं। महेंद्र कायथ ने इस आपदा की घड़ी में केंद्र सरकार से हिमाचल में हुई भारी क्षति की भरपाई के लिए विशेष राहत पैकेज जारी करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा की आनी में भू-स्खलन के कारण पिछले चार दिनों से बाधित एनएच 305 सडक़ मार्ग को बहाल करने का कार्य एनएच प्राधिकरण द्वारा प्रगति से कार्य जा रहा है और संभावना है कि मार्ग गुरुवार सांय तक यातायात के लिए बहाल हो जाएगा।

Next Story