हिमाचल प्रदेश

कुछ लोग भारत जोड़ो यात्रा पर और उनके लोग कांग्रेस छोड़ो यात्रा पर : जयराम

Shantanu Roy
14 Oct 2022 8:59 AM GMT
कुछ लोग भारत जोड़ो यात्रा पर और उनके लोग कांग्रेस छोड़ो यात्रा पर : जयराम
x
बड़ी खबर
चम्बा। कुछ लोग इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं, लेकिन उनके लोग कांग्रेस छोड़ो यात्रा पर निकल पड़े हैं। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऐतिहासिक चम्बा चौगान में आयोजित रैली के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न नेतृत्व न ही नीति और न ही काम करने की मंशा रही है। कांग्रेस के चार में से 2 कार्यकारी अध्यक्ष उनके पास हैं। उनमें से हर्ष महाजन यहां मंच पर विराजमान हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिमाचल में रिवाज बदलेंगे। पूरा हिमाचल प्रधानमंत्री के साथ चट्टान की तरह खड़ा है। यह हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री का स्नेह व मार्गदर्शन मिलता है। चम्बा जिले को विशेष जिले का दर्जा दिया, ताकि विकास की दृष्टि से यह आगे बढ़ सके। यहां की भौगोलिक परिस्थितियां कठिन हैं, लेकिन प्राकृतिक सौंदर्य व संस्कृति हर किसी को आकर्षित करती है। प्रधानमंत्री हिमाचल की संस्कृति को दिल के करीब रखते हैं। जब केरल की बेटी ने चम्बा कितनी की दूर गाया तो प्रधानमंत्री ने उसे ट्वीट किया। हमने भी उसे पत्र लिखकर शुभकामनाएं दीं।
चम्बा में सुविधाओं व संसाधनों का अभाव, प्रतिभा व योग्यता की कमी नहीं
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि आकांक्षी जिला चम्बा में सुविधाओं एवं संसाधनों की कमी हो सकती है लेकिन प्रतिभा व योग्यता की कोई कमी नहीं है। इस जिले को सभी के सहयोग से आगे बढ़ा सकते हैं। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत ग्रामीण लोगों की पीठ का बोझ उतारा है। गरीब के करीब रहकर काम करने की कोशिश की और इस प्रयास में सफल भी हुए।
Next Story