- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- बड़े भाई की धर्म शांति...
हिमाचल प्रदेश
बड़े भाई की धर्म शांति के दिन हृदय गति रुकने से सैनिक की मौत
Shantanu Roy
13 Oct 2022 9:01 AM GMT
![बड़े भाई की धर्म शांति के दिन हृदय गति रुकने से सैनिक की मौत बड़े भाई की धर्म शांति के दिन हृदय गति रुकने से सैनिक की मौत](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/10/13/2108761-untitled-24-copy.webp)
x
बड़ी खबर
शाहतलाई। झंडूता तहसील की बलसीणा पंचायत के हवलदार राजेश कुमार की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। राजेश कुमार 9 पंजाब रैजीमैंट दानापुर बिहार में तैनात थे। राजेश कुमार कुछ दिन पहले अपने बड़े भाई सुरेश कुमार की अचानक मृत्यु होने पर अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर आए हुए थे। जिस दिन उनके बड़े भाई की धर्म शांति थी उसी दिन दिल का दौरा पड़ने से हवलदार राजेश कुमार की मृत्यु हो गई। इससे उनके परिवार को गहरा सदमा लगा है। तिरंगे में लिपटे शहीद राजेश कुमार के पार्थिव शरीर को पंजाब रैजीमैंट के जवानों ने सलामी दी। वहीं बेटे ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। शहीद राजेश कुमार की अंतिम यात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। बलसीणा पंचायत के वार्ड नंबर-6 की सदस्य रेखा धीमान ने बताया कि शहीद हवलदार राजेश कुमार अपने पीछे अपनी पत्नी और बेटा छोड़ गए हैं।
Next Story