हिमाचल प्रदेश

सोलन पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी को पंजाब से किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
23 July 2022 11:12 AM GMT
सोलन पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी को पंजाब से किया गिरफ्तार
x

सोलन क्राइम न्यूज़ अपडेट: नालागढ़ पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में पंजाब के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संजीव कुमार पुत्र देशराज निवासी जालसा तहसील राजपुरा जिला पटियाला पंजाब के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ओम प्रकाश पुत्र हरबंस लाल निवासी न्यू नालागढ़ ने 8 मई को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि नालागढ़ बाजार में एक व्यक्ति मिला था जिसने अपने आप को पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में सीनियर वकील बताकर बड़े-बड़े जजों से जान पहचान का दावा किया था। उन्होंने कहा था कि आपके बच्चे को नौकरी लगा दूंगा। जिसके बाद आरोपी द्वारा पैसों की डिमांड की गई थी। करीब 2 लाख नगद व 6 किस्तों में कुल 6 लाख से अधिक पैसा दिया। जिसके कुछ समय बाद उनको ठगी होने का एहसास हुआ। पुलिस ने 8 मई को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी श्याम लाल ने भाग सिंह ठाकुर के नेतृत्व में एक टीम द्वारा आरोपी को पंजाब से पकड़कर नालागढ़ लाया गया है, जिसे कोर्ट में पेश कर पांच दिन का रिमांड किया गया।

थाना प्रभारी श्याम लाल ने बताया कि आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया है। माननीय अदालत में पेश कर पांच दिन का रिमांड हासिल किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी से और भी कई मामलों का खुलासा हो सकता है।

Next Story