हिमाचल प्रदेश

Solan: महापौर और उपमहापौर ने संभाली नगर निगम सोलन की कमान

Admindelhi1
18 July 2026 10:13 AM IST
Solan: महापौर और उपमहापौर ने संभाली नगर निगम सोलन की कमान
x
पदभार संभालते ही विकास को दी प्राथमिकता, बोले महापौर-उपमहापौर

सोलन: नगर निगम सोलन में भारतीय जनता पार्टी समर्थित नवनिर्वाचित महापौर सुषमा शर्मा व उपमहापौर गौरव राजपूत ने विधिवत रूप से शुक्रवार को अपने पद का कार्यभार ग्रहण किया है ।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, सोलन शहरी मंडल के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर दोनों जनप्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

भाजपा सोलन शहरी मंडल के अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने कहा कि नवनिर्वाचित नगर निगम में कांग्रेस द्वारा विकास कार्य ठप्प पड़े थे । जिससे शहर की जनता त्रस्त थी । लेकिन अब सभी विकास कार्यों में तेजी आएगी और जनता को राहत मिलेगी । शहर में पीने के पानी की समस्या को भी जल्द सुधारने के प्रयास किये जाएगे तथा लोगों की अन्य समस्याओं का भी जल्द समाधान होने की आशा व्यक्त की है ।

Next Story