- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- स्थानीय लोगों ने कैमरे...
हिमाचल प्रदेश
स्थानीय लोगों ने कैमरे में कैद किए हिम तेंदुए, लाहुल घाटी में दिखे तीन स्नो लैपर्ड
Gulabi Jagat
28 Jan 2023 12:21 PM GMT

x
मनाली
जिला लाहुल-स्पीति के लाहुल घाटी में गत गुरुवार रात के समय तीन स्नो लैपर्ड के शावक सडक़ पर दौड़ते हुए नजर आए। वहीं एक स्थानीय युवक द्वारा उन तीनों शावकों को अपने मोबाइल में कैद कर लिया गया। ये स्नो लैपर्ड लाहुल घाटी के मुलिंग पुल के आसपास घूम रहे थे। इससे पहले भी मुलिंग पल व छुरपुक पेट्रोल पंप के समीप स्नो लैपर्ड दिखाई दिए हैं। वहीं लाहुल-स्पीति का वातावरण स्नो लैपर्ड के लिए बेहतरीन शरण स्थली साबित हो रहा है। इससे पहले भी स्पीति घाटी में स्नो लैपर्ड के शावक और स्नो लैपर्ड स्थानीय लोगों के कैमरे में कैद हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी सोनम जांगपो जब अपनी गाड़ी से आ रहे थे, तो उसी दौरान ये तीनों शावक सडक़ पर बैठे हुए थे। ऐसे में गाड़ी की लाइट के चलते सडक़ पर दौडऩा शुरू हो गए और उसके बाद पहाड़ी की ओर भाग गए। ऐसे में वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी का शौक रखने वालों के लिए अच्छा संकेत है। इससे यहां वाइल्ड लाइफ टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। सोनम ने बताया वह रात के समय टैक्सी से मनाली से केलांग की तरफ जा रहे थे। मुलिंग पुल के पास से गुजर रहे थे कि अचानक उनकी कार के सामने तीन स्नो लैपर्ड आ गए। इसके बाद उन्होंनेे उनकी वीडियो बना ली। कार की लाइट पड़ते ही शावकों का पीछा करने के बाद ये शावक पहाड़ी की तरफ निकल गए। सोनम ने बताया कि अकसर मुलिंग पुल और छुरपुक पेट्रोल पंप के बीच स्नो लैपर्ड दिखाई पड़ते हैं। इस दौरान रात के समय यहां आने वाले लोगों को सावधानी बरतनी जरूरी है।

Gulabi Jagat
Next Story