हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में बर्फ 'भारी', 178 सड़कों पर यातायात बंद, 5 ट्रांसफार्मर नहीं हो पाए बहाल

Shantanu Roy
16 Jan 2023 11:54 AM GMT
हिमाचल में बर्फ भारी, 178 सड़कों पर यातायात बंद, 5 ट्रांसफार्मर नहीं हो पाए बहाल
x
बड़ी खबर
शिमला। हिमाचल में बर्फबारी के बाद परेशानियां कम नहीं हुई हैं। दूसरे दिन भी प्रदेश में 178 सड़कों पर यातायात बंद हैं। सबसे ज्यादा सड़कें लाहौल-स्पीति जिले में बंद हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाहौल-स्पीति जिले में कुल 132 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा कुल्लू जिले में 32 सड़कें बंद हैं। किन्नौर और कांगड़ा जिले में 2-2 सड़कें बंद हैं जबकि चंबा में 1, मंडी में 7 और शिमला जिले में भी 2 सड़कें अभी तक बंद हैं। राहत की बात यह है कि प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों में बिजली बोर्ड ने बिजली बहाल कर दी है। प्रदेश में बिजली के अब सिर्फ 5 ट्रांसफार्मर ही बंद हैं। इनमें 3 ट्रांसफार्मर चंबा और 2 ट्रांसफार्मर किन्नौर जिले में बंद हैं। बिजली बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इन ट्रांसफार्मर को भी ठीक कर दिया जाएगा ताकि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था बहाल रहे।
Next Story